Monday, January 27, 2020

छत्तीसगढ़ से नलिनी बाजपेयी की रचना- नहीं तिरंगा झुकने देंगे

नाम-नलिनी बाजपेयी    
शीर्षक-नहीं तिरंगा झुकने देंगे 
राज्य -छत्तीसगढ़

                         
नहीं तिरंगा झुकने देंगे
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
तेरी हर शान बढ़ाएंगे तिरंगा,
तुझ पर सौ जान कुर्बान तिरंगा।

कभी ईमान ना बिकने देंगे,
खाते है शपथ, नहीं तिरंगा झुकने देंगे।

श्वेत रंग से अमन
शांति का पाठ पढ़ाएंगे,
हरीतिमा से हम 
समृद्धि भाव जगायेंगे।

केसरिया बाना से 
कुर्बानी भाव जगायेंगे,
नीला अशोक चक्र से
प्रगति की राह दिखाएंगे।
संकल्प है नहीं झुकने देंगे तिरंगा।

इस ध्वज के नीचे 
विश्व -बंधुत्व  का पाठ पढ़ाएंगे,
वसुधैव कुटुम्बकम का 
सबको एहसास दिलाएंगे,
खून का कतरा कतरा 
तुझ पर कुर्बान तिरंगा।

आन,बान शान से भरा  
धरा पर ,फहराए तिरंगा।
अपनी पहचान ये,
नहीं तिरंगा झुकने देंगे।

तेरी हर शान बढ़ाएंगे तिरंगा,
तुझ पर सौ जान कुर्बान तिरंगा।

      नलिनी बाजपेयी
संबलपुर, कांकेर( छ. ग.)-

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...