कवयित्री का नाम-मीरा आर्ची चौहान
शीर्षक-परिवर्तन
राज्य-छत्तीसगढ़
वातावरण में ऋतुओं का
कैलेण्डर में समय का
जीवन में आस्था का
वक्त के साथ सोंच का
में परिवर्तन जरुरी है।
समाज में अंधविश्वास का
मानव मे बर्बरता का
शिक्षा में तकनीक का
वक्त के साथ हृदय में
परिवर्तन जरुरी है।
भीड़ में राह का
मन में विचार का
नदी में दिशा का
वक्त के साथ प्रकृति में
परिवर्तन जरुरी है।
मीरा आर्ची चौहान
No comments:
Post a Comment