Tuesday, December 31, 2019

बिहार से कंचन प्रभा की रचना- नव वर्ष की शुभकामनाएँ

नाम -कंचन प्रभा 
राज्य-दरभंगा ,बिहार 
शीर्षक- नव वर्ष की शुभकामनाएँ            


नव वर्ष की शुभकामनाएँ 

नव प्रभा भोर हो 
नव तरंग शोर हो 
नव सुधा नीर की
नव प्रयास धीर की
नव चन्द्र प्रकाश हो 
नव देश विकास हो
नव जन कल्याण हो
नव विश्व गान हो  
नव प्रणय निवेदन 
नववर्ष प्रतिवेदन 
नव चीर पीतांबर 
नव नवल नीलाम्बर 
नव ज्योत दीप का
नव नैन प्रीत का
नव वर्ष नील रस 
नव नयन तीर बस
नव भारत सौर्य का
नव नृत्य मौर्य का
नव शिला पाषण हो
नव गमन बाण हो
नव गगन के पार हो
नव धरा अवतार हो 
नव जीवन आस हो
नव खग प्रवास हो
नव वंश वंशिका 
नव वेद वेदिका 
नव वर्ष आस का
नव कंचन विकास का

कंचन प्रभा 
दरभंगा 
बिहार

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...