Monday, December 16, 2019

राजस्थान से कुमार तनसुख की रचना- कवि हूँ मैं

कुमार तनसुख 
श्रीमाधोपुर ,राजस्थान 
सम्पर्क 9351212400
शीर्षक :-कवि हूँ मैं 


कवि हूँ मैं ह्रदय से कर सृजन नव गीत गाता हूँ  ।
कलम झुकने नहीं पाए फर्ज अपना निभाता हूँ  । ।

व्यथा और मर्म की स्याहीं से लिखता हूँ मैं  हर रचना  
मनुजता खो गई अपनी उसे ख़ुद में जगाता हूँ  ।।
कवि हूँ मैं .....

मद कभी टिक नहीं सकता राज का और यौवन का  ।
वक़्त का आईना बनकर शक़्ल सबको दिखाता हूँ  ।।
कवि हूँ ...........


चांद मिलता नहीं सबको गहरी इस रात में देखों  ।
अंधेरा हरने को उनका एक  दीपक जलाता हूँ  ।।
कवि हूँ ...........


भटक जाए मुसाफिर जो कभी मंजिल की राहों में  ।
मील का पत्थर बनकर बस उन्हें रास्ता दिखाता हूँ   ।।
कवि हूँ .........


लूटती माँ बहन की इज्जत पर मुँह फेरने वालों  ।
आगे नम्बर तुम्हारा है मैं कड़ुआ सच सुनाता हूँ  ।।
कवि हूँ .......
                              कुमार तनसुख

11 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...