Monday, December 30, 2019

दिल्ली से तालिब मंसूरी की कविता- मुझसे बात करो

प्रतियेगिता हेतु रचना 
नाम - तालिब मंसूरी 
स्थान -लक्ष्मी नगर 
          (दिल्ली)

 
***मुझसे बात करो***

झूठी ख़ुशी दिलाने का कोई हुनर नहीं मुझमें ,
मेरी मासूमियत पसंद आये तो मुझसे बात करो |

ये जो ढूंढते रहते हो ना तुम मुझे ख्वाबों में ,
गर हकीकत में मिलना हो तो मुझसे से बात करो |

अक्सर पूछते रहते हो ना कि मोहब्बत क्या है ,
गर मोहब्बत करना ही है तुम्हे तो मुझसे बात करो |

मेरे अन्दर ऐसा कोई एेब हैं जो पसंद नहीं तुमको ,
शिकवा दुनियाँ से क्यों करते-फिरते हो मुझसे बात करो |

ज़िक्र वफाओं का करते-रहते हो तुम अपनी अंजुमन में  
कितने वफ़ादार हो पता तो चले,अाओ तुम मुझसे बात करो |

तालिब मंसूरी 

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...