Monday, December 9, 2019

राजस्थान से राहुल कुमावत की रचना- जिन्दगी

नाम- राहुल कुमावत
पता- श्रीमाधोपुर,(सीकर)
राजस्थान
संपर्क- 9982393078
शीर्षक- जिन्दगी
~~~~~~~~~~~~~

जिन्दगी

कभी दुःख में जला हूँ,
कभी सुख में पला हूँ
जिन्दगी का पहिया लिए,
बस राहों पर चला हूँ 
पुरानी यादों के कारवां हैं,
नई जिन्दगी के काफिलें 
कौन जाने किस मोड़ पर,
मंजिल आकर लग जाये गले 
कभी धूप में मिला हूँ,
कभी छांव बन खिला हूँ 
बनकर पत्थर सा ठोस,
फिर मौम सा पिघला हूँ |
कुछ ख्वाब बसे आँखों में,
कुछ दब गये पलकों तले |
कुछ फूल नये खिलें हैं फिर,
काँटों में रहकर जो पले
कभी दिन बनकर निकला हूँ,
कभी रात सा ढला हूँ
कभी दुःख में जला हूँ,
कभी सुख में पला हूँ
जिन्दगी का पहिया लिए 
बस राहों पर चला हूँ 
~~~~~~~~~~~~~~~

नाम- राहुल कुमावत
पता- श्रीमाधोपुर,(सीकर)
राजस्थान

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...