Wednesday, December 11, 2019

चंडीगढ़ से शकुन्तला की रचना- स्मरण

नाम -शकुन्तला
राज्य - चंडीगढ़
विषय- स्मरण
-------------------------
यूँ बैठे-बैठे अचानक ही
स्मरण हो आया गुज़रा कल।
कितने प्यारे, कितने सुंदर
थे वो लम्हे, थे वो पल।
आँख मूंद कर बैठ गई
औ मन के तारों को छेड़ा
अगणित सुर झंकृत हो गए
छंट गया मन का अंधेरा।
मन के दरवाज़े पर फिर
यादों ने दस्तक दी।
देखा उस दरवाज़े पर तो
यादें बचपन की खड़ी।
कितना प्यारा सा बचपन था
कितनी उमंगों से था भरा
दौड़ती-भागती ज़िन्दगी थी
दुःख का छींटा भी वहाँ ना था।
आज भी स्मरण हो आता है
विद्यालय के वो दिन-------
जहाँ मेरे मित्र औ सखियाँ मिल
चहकते थे नितदिन।
माँ का वो पकवान बनाना
त्योहारों पर बाहर घुमाना
होली, दीवाली के दिन मिलकर
घर सजाना, खुशियाँ मनाना।
ये सब स्मरण हो आते ही
मन बाग-बाग हो जाता है
जीवन मानो फिर से इक बार
जीने का बहाना पाता है।
सच है बीते कल में जाकर
दिल झूम-झूम फिर जाता है
कर के स्मरण वो मीठे से पल
दुःख मानो छंट ही जाता है।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...