नाम: विनय कुमार
राज्य: असम
शीर्षक: बहन प्रियंका पूछती
संपर्क: 9435913108
*****************
*बहन प्रियंका पूछती*
काम क्रोध मद मोह को,
पहले तज दो यार ।
फिर रावण को मारना,
उत्तम यही विचार ।।
मन का रावण मारिये,
नकली रावण छोड़ ।
राम कहीं दिखते नहीं,
रावण चारों ओर ।।
जलता रावण पूछता,
क्या तुझमें है राम ।
साँच कहो एक बात क्या,
तेरे अच्छे काम ।।
जलती-लुटती बेटियां,
तुम क्यों हो चुपचाप ।
मुझे कोसना बाद में,
पहले सुधरो आप ।।
बहन प्रियंका पूछती,
कैसा मेरा भाय ।
तुझसे भला रावण जो,
बहना लाज बचाय ।।
✒ *विनय कुमार, न्यू बंगाईगांव, असम, फोन:9435913108*
**************
अच्छी रचना की बधाई
ReplyDelete