Monday, December 16, 2019

पपुआ न्यू गिनी से संदीप सिंधवाल की रचना- एक वरदान मेरी परी के लिए

कवि - संदीप सिंधवाल 
मूल निवास- रुद्रप्रयाग उत्तराखंड
वर्तमान- पपुआ न्यू गिनी


एक वरदान मेरी परी के लिए
**********************

मेरी नन्ही परी प्यारी सी 
मुझे जीने का एक हौसला देती
मै हैरान हूं कि
वह हर समय खुश रहती है 
मुझे खुशी का घोंसला देती।
ऊपर वाले ने मशक्कत से
बनाया, सौंप दिया मुझे
बिना जप तप किए ही
वरदान दे दिया मुझे।
अब मैं
उसी भगवान को, लक्ष्मी को
रोज देखता हूं
अपनी नन्ही परी में।
मै एक पिता हूं परी का
पिता का डर 
छुपा नहीं है बैरी समाज से।
फिर 
एक वरदान अब मांगता
कि मेरी परी को भी दुर्गा बनाना
दुर्गा!!!

-संदीप सिंधवाल संजू

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...