पता - श्रीमाधोपुर (सीकर)राजस्थान
शीर्षक - जिन्दगी कफ़न सी
**************************
"जिन्दगी कफ़न सी"
क्यूँ दिल में इक,अगन सी है
क्यूँ चाहतें,मगन सी है
क्यूँ फैला है,जूनून सा
हर बार कर,गुजरने का
इस रूह में,लगन सी है
ख्वाबों में इक,चुभन सी है
ये जिन्दगी,कफ़न सी है
है फिर भी क्यूँ,सुकून सा
कोशिश का वार,ऐसा है
चाक़ू की धार,जैसा है
है कट रही,नाकामियाँ
थी कुछ बची,जो खामियाँ
हर ख्वाब,पूरा करना है
जीना है अब,या मरना है
गुजरा हुआ है,भूतकाल
भविष्य से,क्यों डरना है
है,दिन ये,वर्तमान का
ये,सर्वशक्तिमान सा
अटल इरादे,है लिए
ये चल रहा,महान सा
तू साथ इसके,चलता चल
रगों में जैसे,खून सा
ये जिन्दगी,कफ़न सी है
है फिर भी क्यूँ,सुकून सा
**************************
नाम - राहुल कुमावत
"कारीगर कलम का"
Awesome ❤️
ReplyDeleteMust bhai
ReplyDeleteबहुत सुंदर कविता है
ReplyDeleteबहुत सुंदर कविता है
ReplyDelete