Friday, December 6, 2019

छत्तीसगढ़ से संतोष गुप्ता की रचना-

कवि -- संतोष गुप्ता 
शीर्षक --  हूँ 
राज्य --  छत्तीसगढ़


                  " हूँ "

    मैं मानव नही
       शैतान हूँ
  सब मुझे गाली दे
बेशर्म इंसान हूँ 

है ज्यादा बुराइयाँ
अच्छाइयों में कम हूँ
कहते हैं मुझे लोग
समाज में कलंक हूँ 

दया ना ममता मुझमें
लोगों के बीच नफरत हूँ
साथ ना बैठने चलने लायक
सब अच्छे मुझसे , मैं नालायक हूँ

खल की प्रवृत्ति मुझमें 
सदआचरण से दूर खलनायक हूँ
इसलिये सरकारी बंदूक
के गोलियों का निशाना हूँ

माँ, बहन, बेटी का कर सम्मान
आप सभी से कहता हूँ
नहीं होगी ऐसी दुर्दशा 
देश वासियों से कहता हूँ ।

संतोष गुप्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...