Tuesday, December 24, 2019

राजस्थान से पवन गौतम बृजराही बमूलिया की रचना- नई उमीदें नया आसमां

राज्य--राजस्थान
रचनाकार-- पवन गौतम बृजराही बमूलिया
विषय व शीर्षक
नई उमीदें नया आसमां
🌹🌹 
ग़ज़ल 
🙏🙏
नई उम्मीदें नया आसमां क्या कहना।
  लग रहा है स्वप्निल  जहां क्या कहना।
उमर की साख पे बैठे लगाए आशा को ,
चमन में रहगुजर है बागबां क्या कहना।
ज़ालिम ने जलाया था सिर्फ़ पड़ोसी का घर,
जला फिर उसका भी  मकां क्या कहना।
जो समन्दर को गए थे फिर भी  हँसते थे,
गए ना दरिया तक फिर भी थकां क्या कहना।
रो रो के दुआ करतें हैअब मुझको बचाने की वो, 
डुबाकर पहले दरिया दरमियां क्या कहना।
खुदा का फैसला अब पल भर में होता है,
ऑनलाइन है उसका फ़रमां क्या कहना।
पवन जब खुशबुओं का कोई दीवाना नही दिखता,
फिर क्यों जलाए रखता है  दिलोजां क्या कहना।
***********************
पवन  गौतम  बृजराही बमूलिया
🌈🌈

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...