Friday, December 13, 2019

छत्तीसगढ़ से रोहित कुमार सिन्हा की रचना- प्याज

कवि का नाम- रोहित कुमार सिन्हा
राज्य   -  छत्तीसगढ़
शीर्षक -  प्याज 
मोबाइल - 


वाह रे प्याज
तेरा नहीं जवाब
जैसा तेवर
वैसा अंदाज
जेब कटी 
स्वाद घटी
रुला रुला के
वसूल रहा ब्याज
वाह रे...

कब तलक
और रुलाएगा
बिन प्याज आदमी
सब्जी खाएगा
शादी ब्याह
का मौसम
अब तो हो
जा नरम
और खोल दे
अपना राज
वाह रे .....

किचन से निकल
अखबार टेलीविजन
मैं छाया है
न जाने ये
कैसी अजीब सी
माया है
जनता त्रस्त
मानो हो गया
खुजली खाज
वाह रे...

रोहित कुमार सिन्हा
केशकाल

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...