Wednesday, November 6, 2019

छत्तीसगढ़ से एस के नीरज की कविता - तन्हाई

रचनाकार - एस के नीरज
राज्य - छत्तीसगढ़
संपर्क - ९९७७०-४५५४०
शीर्षक - " तन्हाई "

             -******-
मैं तन्हा था तन्हा हूं तन्हा ही रहूंगा
जीवन भर शायद मैं प्यासा ही रहूंगा
एक आश थी कभी बहारें आएंगी
फूलों की वर्षा चहुं ओर छाएंगी
एक हवा का झोंका आया और
बिखर गया वो सपनों की बहार
एक कशिश लिए दिल में फिरता था
कोई तो होगा मेरा भी हमसफ़र
रेत के घरौंदे थे गए सब बिखर
जब आयी मेरे जीवन में ज्वार
जाने क्यों लगता है अब ऐसे
कि मंजिल इतनी दूर क्यों है
मैं परेशान खुद में सिमटा सा
और वो हैं कि अब तलक भी
हमारे अरमानों और जमाने से
बेखबर अपनी दुनिया में ही चूर हैं
क्या यही जमाने का दस्तूर है
मगर कोई ये तो बताए मुझे कि
मैं अगर आज भी तन्हाई में हूं
तो इसमें मेरा कितना कसूर है ।
                    - एस के नीरज

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...