नाम कु• नवनीता कटकवार
शीर्षक -याद हमारी आती तो होगी जिला -बालाघाट
राज्य -मध्यप्रदेश
सम्पर्क-
शीर्षक -याद हमारी आती तो होगी जिला -बालाघाट
राज्य -मध्यप्रदेश
सम्पर्क-
याद हमारी आती तो होगी
_____________________
अब तो ये ख्याल ही काफी है|
बसर ए जिंदगी के लिये|
कि शायद!
उनको हमारी याद आती तो होगी|
_____________________
अब तो ये ख्याल ही काफी है|
बसर ए जिंदगी के लिये|
कि शायद!
उनको हमारी याद आती तो होगी|
जब सर्द -सर्द महकी फिजाये उन्हें छेड़ छेड़ जाती होगी |
मखमली धूप उनको जब राहते दे जाती होगी|
उन खुशनुमा पलों में|
शायद उनको याद हमारी आती तो होगी|
मखमली धूप उनको जब राहते दे जाती होगी|
उन खुशनुमा पलों में|
शायद उनको याद हमारी आती तो होगी|
ओस की बूंदे जब फूलों में ठहर जाती होंगी|
महकता होगा सारा गुलशन|
कली -कली जब खिल जाती होगी|
उन शबनमी लम्हों में|
शायद उनको याद हमारी आती तो होगी|
महकता होगा सारा गुलशन|
कली -कली जब खिल जाती होगी|
उन शबनमी लम्हों में|
शायद उनको याद हमारी आती तो होगी|
बिन माँगे हो जाती होगी,जब उनकी दुआये कुबूल|
सजदे में सिर झुकाये एक तस्वीर नजरों में समा जाती तो होंगी|
उन सूफियाना लम्हों में|
शायद उनको याद हमारी आती तो होगी|
सजदे में सिर झुकाये एक तस्वीर नजरों में समा जाती तो होंगी|
उन सूफियाना लम्हों में|
शायद उनको याद हमारी आती तो होगी|
हासिल होगी चाहे उन्हें ज़माने भर की खुशियाँ|
एक खला ,पर फिर भी, दिल में रह जाती होगी|
उन तन्हा लम्हों में|
शायद,उनको हमारी याद आती तो होगी|
एक खला ,पर फिर भी, दिल में रह जाती होगी|
उन तन्हा लम्हों में|
शायद,उनको हमारी याद आती तो होगी|
आसमा में जब बादलों से लुकाछुपी करता होगा चाँद|
टूटे तारे को देख, पलकें मूंद, ख्वाहिशे कर जाती तो होंगी|
यूँ ही झलक चाँद में हमारी ,नजरें उनकी तलाश जाती ताे होंगी|
उन दिलकश लम्हों में|
शायद उनको हमारी याद आती तो होगी|
टूटे तारे को देख, पलकें मूंद, ख्वाहिशे कर जाती तो होंगी|
यूँ ही झलक चाँद में हमारी ,नजरें उनकी तलाश जाती ताे होंगी|
उन दिलकश लम्हों में|
शायद उनको हमारी याद आती तो होगी|
गुनगुनाते होंगे ,जब वो भीगी आँखों से नगमे|
बातों ,वादों ,मुलाकातों के सिलसिले सदाये फिर दे जाती तो होंगी|
उन उदास पलों में|
शायद उनको हमारी याद आती तो होगी|
बातों ,वादों ,मुलाकातों के सिलसिले सदाये फिर दे जाती तो होंगी|
उन उदास पलों में|
शायद उनको हमारी याद आती तो होगी|

No comments:
Post a Comment