Monday, November 18, 2019

छत्तीसगढ़ से शंकर गोयल की रचना- भाषा-भावना एवं चिंतन

कवि-शंकर गोयल
शीर्षक-*भाषा-भावना एवं चिंतन*
सम्पर्क-
_____________________
= भाषा-भावना एवं चिंतन=
करुणा भाव भाषा व विचारों को,
मिलाकर बनती है कविता,
जैसे मां नवजात शिशु से,
किशोर होने पर बोध, कराती है अच्छे बुरे का। वैसे ही जैसे कविता भी बोध,
कराती है समाज की विसंगतियों एवं विद्रूपताओं का।
मां युवा बेटे को,
आस्था एवं आत्मविश्वास का,
पाठ पढ़ाती है ताकि, जीवन में हर कदम पर, सफलता उसके साथ रहे।
वैसे ही कविता भी बताती है,
जन भावनाओं को,
गरीबी, अशिक्षा व अन्य समस्याओं से जूझने का? सहज एवं निश्चित पथ।।
✍- शंकर गोयल
           

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...