Friday, November 15, 2019

बिहार से डॉ संजीव शमा की रचना- उलझन

कवि डॉ संजीव शमा
झंझारपुर , मधुबनी, बिहार
मो. - 9934430045
शीर्षक : उलझन
  
सो कर क्या चिंता मिटेगी
या हर समस्या सुलझेगी
नींद से जागना होगा तुझे
अंधेरा मिटाना होगा तुझे
नवजीवन नव प्रात के लिए
चारों ओर उजाला लाना होगा
ये जीवन एक उलझन है
सुलझाना होगा तुझे
यूं ही बीत न जाये घड़ियां
हर पल हर घड़ी चेतना होगा तुझे
धैर्य रखना होगा
आशा की डोर को थामना होगा तुझे
रणछोड़ नहीं रण विजय बनना होगा
तब मिटेगा अंधेरा
सुलझेगा जीवन
नहीं रहेगी उलझन ।

- डॉ संजीव शमा
झंझारपुर, मधुबनी

1 comment:

  1. जीवन की सच्चाई से रू-ब-रू कराती अद्भुत रचना। ऐसे हीं आप कलम चलाते रहें और जीवन का अंधेरा मिटाते रहें।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...