Tuesday, November 26, 2019

पश्चिम बंगाल से दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- नेक काम

नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य-पश्चिम बंगाल
मोबाईल-9434758093
विधा-कविता
शीर्षक-"नेक काम "


छोड़ो धरम के झगड़े
आपस के सब लफड़े
सोचो पर्यावरण के बारे में
वैश्विक जलन के बारे में
सब एक-एक पेड़ लगाओ
थोड़ा-थोड़ा जल सभी बचाओ
छोड़ो ये जाति-पांति का झमेला
है ये सब बेकाम का बवेला
रोक दो कंक्रीटों का जंगल
होगा तभी सभी का मंगल
तेरा-मेरा अपना पराया
कुछ नहीं सब है ये माया
नेकी करो दरिया में डालो
खुशी औरों को दो गम खुद खा लो
बच्चों से तुम प्यार करो
बुजुर्गों का सम्मान करो
आदमी-आदमी सब एक है
"दीनेश " काम बड़ा ये नेक है.
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...