Monday, November 11, 2019

महाराष्ट्रा से संजय जैन की रचना- प्यारा भारत

संजय जैन (मुम्बई)
राज्य: महाराष्ट्रा
विधा : गीत
शीर्षक : *प्यारा भारत*


जन्म लिया है भारत में,
तभी तो प्यारा लगता है।
विश्व में सबसे न्यारा,
देश हमारा दिखता है।
कितने देवी देवताओं ने,
जन्म लिया इस भूमि पर।
धन्य हो गए वो सभी जन,
जिन्हें मिला जन्म इस भूमि पर।।
कण कण में बस्ते है भगवान,
वो भारत देश हमारा है।
कितनी नदियां यहां पर बहती,
जिनको माता कहकर बुलाते है।
जिनके जल से लोग यहां पर,
अपने पापो को धोने आते है।
तभी तो लोग कहते है,
की भारत सबसे प्यारा है।।
भाषा का भी आदर भाव,
यहां पर बहुत दिखता है।
सुख दुख में भी साथ खड़े,
लोग यहां पर दिखाते है।
अपनी मूल संस्कृति से,
नही ये करते समझौता।
तभी तो आस्थाओं में,
विश्वास करते लोग यहां।।
इसलिए तो विश्व में सबसे,
न्यारा भारत हमारा दिखता है ।।
जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...