Monday, November 4, 2019

बिहार से कवि गणपति सिंह की रचना- एक बीज की यही कहानी

नाम:- गणपति सिंह
विधा :- कविता
शीर्षक:- एक बीज की यही कहानी
राज्य:- बिहार

एक बीज की यही कहानी 
******************************
एक बीज पड़ा धरती पर
धूल उड़ा पड़ा बीज पर।
बरसात की बूंदों ने उसको
अंकुरित कर छोटा पौध बनाया है।
-------------------------------------------------
छोटे पौधे को धूप, हवा
और पानी ने मिल सींचा है
अब सदाबहार बना है पेड़
फूल कली से लद मुस्काया है।
-----------------------------------------
पत्तियों में अमराई छाई
फलों से लदा, जवानी पाया है
गाता है मुस्काता है हरपल
प्रकृति का संरक्षण पाया है।
----------------------------------------
है घना, पत्तियों से भड़ा डाली
दे छाया जीव जन्तु मानव को
पौधे ने जो खुशियाँ बिखेरी है
अडिग खड़ा सबका मन बहलाया है।
----------------------------------------------------
एक बीज की यही कहानी
सबका मन बहलाते मुरझाया है
उसका अंग अंग भंग होकर
भव्य उपस्करों में समाया है।
--------------------------------------
गणपति सिंह
छपरा बिहार

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...