संजय जैन (मुम्बई)
राज्य : महाराष्ट्रा
मो.9987699021
विधा : कविता
शीर्षक *फल मिलता है*
यदि हो ईमानदार
और मेहनती तो।
हर लक्ष्य को
प्राप्त कर सकते हो।
और किया जिसके
साथ तुमने कार्य,
तो वो तुम्हे यादों के
साथ बहुत सराहेगा।
और वक्त आने पर साथ, तुम्हारे खड़ा हो जाएगा।
यही तो कर्मठ निष्ठावान,
लोगो की पहचान होती है।।
जिसे मिल जाये,
बिना मेहनत के राज।
ऊंचाई पर पहुंचते ही
बहुत इतराता है।
और अंधेर नगरी चौपट राजा,
वाली बात को दोहराता है।
और बने बनाये कार्यप्रणाली को,
कुछ ही दिनों में
नष्ट कर देता है।
फिर अपने ही जाल में,
फसकर खुद ही रोता है।।
इसलिए स्नेह प्यार से,
रिश्ते बनाकर चलो।
लोगो की भावनाओ से,
तुम मत खेलो।
क्योंकि लगती है हाय,
जरूर पीड़ित इंसान की।
जो मिट्टी में मिला देती है
उसकी विरासत को।
फिर कर्म उसे अपने,
जरूर याद आएंगे।
पर तब तक बहुत
देर हो जाएगी।
और तेरा हस्ती
एकदिन मिट जाएगी।।
जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
03/10/2019
No comments:
Post a Comment