Wednesday, October 23, 2019

राजस्थान से डी कुमार की रचना- रोशन दिवाली कब


नाम:-डी कुमार--अजस्र (दुर्गेश मेघवाल)
पता:-इंद्रा कॉलोनी बून्दी राजस्थान
मोबाइल नम्बर:-9461302199
-----------------------------
रोशन दिवाली कब
=============
दीपों की जगमग आज हुई है,            
चहुँओर लगे देखो खुशहाली ।
मांवस रात लगे पूनम सी,
काली है पर लगे उजियाली ।
पर जिससे हर घर में है रौनक,
उसका घर आज लगता है खाली।
सीमा पे बैठ वो लिये बन्दूक  ,
भारत माँ की करें रखवाली ।
आओ करें उसको भी याद हम ,
सो गया जो कर माँ की गोद खाली ।
नमन करें उन वीर शहीदों को,
जिनके घर अंधियारों में डूबी दीवाली।
इक दीप उनको भी करते चलें अर्पण ,
कर दें उनकी भी ये रात उजियाली ।
तब ही भारत के वीरों के घर भी ,
जगमग से बढ़ रोशन होगी दिवाली ।
डी कुमार--अजस्र (दुर्गेश मेघवाल)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...