Wednesday, October 16, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री माधवी गणवीर जी की प्रकाशित रचना- खोटा सिक्का


नाम-  माधवी गणवीर
राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक- खोटा सिक्का
सम्पर्क-


रख हौसला आंधियो में भी दिया जला सकें,
दुआओ में इतना तो दम हो मुशिबत टला सके।
मोहब्बत ऐसी रखो जो सर उठा के जी सके,
देखकर आपका ईमान लोगो के दिल पिघला सके।
हुश्न और इश्क गर सदा हो जवाँ,
दावा है हर पत्थर दिल को भी पिघला सके।
न रख तू गुमान अपने फन का ऐ दोस्त,
वक्त इतना बेहरबान नही जो इरादे  बदला सके।
शोहरत भले कम है जमाने में तेरी "माधवी',
चलाकियां मुकम्मल हो तो खोटा सिक्का भी चला सके।
माधवी गणवीर

2 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...