Monday, October 28, 2019

पश्चिम बंगाल से कवि दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की कविता- संगे -संगे


नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
शीर्षक-"संगे -संगे"
राज्य-पश्चिम बंगाल
मोबाईल-9434758093

देखते हैं दोनों
एक देखता है ख्वाब
एक सपना
करते हैं दोनों
एक इबादत
एक पूजा
लेते हैं दोनों
एक खुदा का नाम
एक ईश्वर का नाम
रखते हैं दोनों
एक दाढ़ी
एक मूंछ
पढ़ते हैं दोनों
एक कलमा
एक मंत्र
मांगते हैं दोनों
एक दुआ
एक आशीर्वाद
मनाते हैं दोनों
एक ईद
एक दीवाली
फिर क्यों होते हैं
दंगे
एक दूसरे के खून से
हाथ रंगे
आइये इस
भेद भाव को
खत्म करें अब
मिलकर रहें
संगे-संगे
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
कलकत्ता

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...