Monday, October 21, 2019

छत्तीसगढ़ से कवित्री रश्मि शाही शर्मा की रचना- खूबसूरत कल... बदलते पल

नाम - रश्मि शाही शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़
*खूबसूरत कल... बदलते पल **


पुरानी डायरी के कुछ पीले पन्नो पर, सुनहरी यादों की तिजोरी थी
कहीं फूलों से महकते अल्फाज़ों पर, जज्बातों की रेल गुज़री थी
कहीं अश्कों के भीगे परतों पर, दर्द की चादर दोहरी थी
फड़फड़ाते पन्ने, काली - नीली स्याही में, दिल के बातों की खुश्बू से भरी थी
मैं इन्हीं यादों में खोयी थी, कि Facebook की घंटी बजी थी
मेरी कुछ कविताओं पर, मेरे दोस्तों ने like भेजी थी
Mobile पर मैं उन्हें फिर से पढ़ा थी
शब्द मेरे थे, जज्बात मेरे थे, पर फिर भी कोई कमी थी
मेरी लिखावट-बनावट के बिना मेरी कविताएँ अधूरी थी
उनके पृष्ठ रंगीन तस्वीरों से सजी थी, पर उस पीलेपन की कमी थी
उन तस्वीरों में फूल भी थे आँसू भी, पर खुश्बू और दर्द से ना सिहरी थी
सोचने लगी यूँ ही मैं, दिल की बातें कैसे दिमाग से घिरी थी...
मेरी कविताएँ मेरी संवेदनाओं की कड़ी है
जिसे मैंने साल-हा-साल शब्दों में गढ़ी है
सोशल मीडिया का ये कैसा जाल फैला है,
यहां हर तरफ़ ज्ञानियों का मेला है
दिल की बात अब दोस्तों को नहीं बताते हैं
अपनी परेशानी दुनिया को सरेआम जताते हैं
लंबी दोस्तों की फेहरिस्त रखते हैं
ज़रूरत पर उनमें से दो भी नहीं दिखते हैं
समझ नहीं पा रही कि ये रिश्ते कैसे हैं
संवेदनाओं की मात्र सॉफ्ट कॉपी जैसे हैं...
रश्मि...

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...