Monday, September 2, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि सुभाषचंद्र साहू "जगदलपुरिया" की कृति- व्यक्ति की मंजिल

कवि का नाम- सुभाषचंद्र साहू "जगदलपुरिया"
शीर्षक- व्यक्ति की मंजिल
राज्य- छत्तीसगढ़
सम्पर्क नं.- 9407718524
-----------------------------------------
व्यक्ति की मंजिल
--------------------------
व्यक्ति की मंज़िल कहाँ है?
स्वयं नहीं जानता
कहता मंज़िल को पाना
ज़रूरी है
मंज़िल के इस सफ़र में
रास्ते कठिन और भयंकर हैं
क़दम-क़दम पर ख़तरा है
हर क़दम पर संकट है
कभी चलते-चलते
थक जाता
कभी रास्ता नज़र नहीं आता
तो कभी थक कर ही गिर जाता है
और विश्राम कर पुनः निकल पड़ता है
पर यह तलाश भी तो
कभी ख़त्म ही नहीं होता
और जब ख़त्म होता है
तो... यह जीवन ही नहीं होता
क्योंकि, व्यक्ति की वास्तविक मंज़िल है
.....उसकी मृत्यु
इसे ही वह दिन-रात खोजता रहता है।
        ✒सुभाषचंद्र साहू "जगदलपुरिया"
       पता-जगदलपुर(बस्तर), छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...