Sunday, September 1, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री मीरा आर्ची चौहान की कृति शांतिदूत

कवयित्री का नाम-मीरा आर्ची          
                          चौहान
कविता-शांतिदूत
राज्य-36गढ़
संपर्क-
----------------------------------------
हर बार तुम आए
आकर चले गए
तुम्हारे आने और
जाने के दरम्यान
मांगते रहे तुमसे
भाई चारा और
सद्भावना।
लोग बांटते रहे
स्नेह और खुशियों
के लड्डू।
कहीं सिसकती रही
बेबस मां,भूख से
अकुलाता रहा
नन्हा बचपन।
तरसती रही
मुनिया स्कूल
जाने को।
तुम्हारे जाते ही
फिर पसरा सन्नाटा।
हे विनायक,
इस बार आना
दे जाना
पूरे साल भर
के लिए
असीम समृद्धि
बिलखती मां
को धूप का
छोटा टुकड़ा
मासुम को
मुस्कराता बचपन
मुनिया की थाली
में खुशियों की
पेंसिल
ताकि नीले आकाश
पर उड़ सकें
उन्मुक्त परींदे
और मेरा भारत
बन सके
पुनः श्च शांति दूत।
             मीरा आर्ची चौहान
             कांकेर,36गढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...