कवि - एस के नीरज
शीर्षक - आदर्श शिक्षक
राज्य - छत्तीसगढ़
संपर्क नंबर - 99770-45540
" आदर्श शिक्षक "
**************
ज्ञान का दीप जलाकर
जो अज्ञान का तिमिर मिटाये
खुद काँटों पर चलकर
दूसरों के लिए पुष्प बिछाए
वही आदर्श शिक्षक कहलाये !
जीवन की कठिन डगर पे
जो न कभी घबराये
लाख दर्द हों भीतर में
फिर भी जो मुस्कुराये
वही आदर्श शिक्षक कहलाये !
गाँधी सुभाष का पाठ पढ़ाकर
जो गीत ख़ुशी के गुनगुनाये
भगतसिंह और लक्ष्मीबाई बनकर
जो औरों को प्रेरणा दे जाये
वही आदर्श शिक्षक कहलाये !
वर्णमाला से लेकर भाषा
ज्ञान का जो पाठ पढ़ाये
विज्ञान से लेकर देशप्रेम का
जो निरंतर अलख जगाये वही आदर्श शिक्षक कहलाये !
खुद को मिटाकर जो
औरों को जीवन दे जाये
भटके हुए नौजवानों को
जो सही राह पर लेकर आये
वही आदर्श शिक्षक कहलाये !
एस के नीरज " विद्रोही "
पिथौरा ( 36 - गढ़ )
No comments:
Post a Comment