नाम - शैलेन्द्र चेलक
शीर्षक-हे ईश्वर !
मोबाइल नम्बर 9098518976
पता-पेंडरवानी , बालोद,छ. ग.
हे ईश्वर !
मैं जब -जब मुसीबत में होता हूं ,
तब-तब टूटकर बिखरने लगता हूँ ,
पर तुम मेरी मुश्किलो को आसान कर,
मुझे जीने का सम्बल प्रदान करते हो ,
और मेरा तुझ पर विस्वास बढ़ता जाता है,
हे ईश्वर !
जीवन संघर्षो का नाम है माना मगर,
जब बार-बार असफलता मिलती है हृदय रोने लगता है,
तब तू ही साथी ,सहचर बनकर दर्द में ढांढस बंधाते हो,
और तुझ पर मेरा विश्वास और बढ़ जाता है,
हे ईश्वर !
जब-जब मैं निराशाओं के गर्त में चला जाता हूँ ,
तब-तब तू ही मां बनकर ,
मुझे अवसाद से उबारते हो ,
और मैं तेरा एहसान चुकाने ,
जिंदगी भर जीने को तैयार हो जाता हूँ,
और तुझ पर मेरा विश्वास पुख्ता हो जाता है ।
हे ईश्वर !
सच में तू हर जीव के लिए क्या -क्या नही करता ?
और हम तुझे न समझ पाने वाला मूढ़ ही रह जाते हैं ,
हे ईश्वर !
तू हमें बक्श दे !
हमें बक्श दे ! बक्श दे ! बक्श दे !
-शैलेन्द्र चेलक -
No comments:
Post a Comment