कवि-कन्हैया साहू 'अमित'
विधा-चौपाई छंद (नारी)
राज्य-छत्तीसगढ़
संपर्क-9200252055
●●●●●●●●●●●●●●●◆●●●●
दोहा~
सादर नारी को नमन, नारी जग आधार।
जगती इसकी है ऋणी, जीवन है आभार।
चौपाई~
जीवन की परिभाषा नारी, जीने की हर आशा नारी।
वक्ष दूध की बहती धारा, पोषक बनती अमिय अपारा।-1
त्याग तपस्या सेवा नारी, मिश्री मधुर कलेवा नारी।
सदा भरी है आँचल ममता, कहीं नहीं है इसकी समता।-2
सहज सरल सह सबला नारी, कोई कहे न अबला नारी।
पुत्रवधू अरु बिटिया बहना, मातृ रूप का क्या है कहना।-3
गंगा यमुना गीता नारी, दिव्य द्रौपदी सीता नारी।
खुशियों की ये भर-भर थाली, यही लाभ शुभ दीप दिवाली।-4
सुकृती सब सुखकरणी नारी, देवयोनि दुखहरणी नारी।
विपदा हरती बनकर काली, लक्ष्मी बन लाती खुशहाली।-5
कोमल कंचन काया नारी, मंगल मानित छाया नारी।
करती सबकी यही भलाई, नारी ही है सदा सहाई।-6
नीतिमान निधि न्यारी नारी, प्रथम पुजित पद प्यारी नारी।
मनोरमा मनहर मनभावन, पृथ्वी लोक में नारी पावन।-7
आशीषों की वाणी नारी, वरदानी कल्याणी नारी।
शक्तिदायिनी जग संचालक, सर्व जगत की प्रथमा पालक।-8
जीवन की सहगामी नारी, मन की अंतर्यामी नारी।
सहज सरल सह सगुण सजीला, सजन सहेली सदा सुशीला।-9
अंतरमन आनंदी नारी, नहीं किसी की बंदी नारी।
नवनिधि नमनीय नंदिनी। वश्य वल्लभा विनत वंदिनी।-10
*******************************
*कन्हैया साहू "अमित"*
स्वरचित मौलिक सृजन...
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
सादर आभार यादव जी।
ReplyDeleteबहुत ही बेहतरीन
ReplyDeleteचौपाई छंद रचना,,,
साहू जी
लहरी जी सादर आभार आपका।
ReplyDeleteबहुत सुन्दर रचना गुरुदेव सादर प्रणाम ।।
ReplyDeleteबहुत बढ़िया गुरुदेव... आपके शिष्य गोकुल साहू के प्रणाम स्वीकार करव
ReplyDeleteबहुत बढ़िया गुरुदेव... आपके शिष्य गोकुल साहू के प्रणाम स्वीकार करव
ReplyDeleteबहुत बढ़िया गुरुदेव... आपके शिष्य गोकुल साहू के प्रणाम स्वीकार करव
ReplyDeleteआपकी रचना दिनों दिन और निखरती जा रही है बहुत बढ़िया भाईजी
ReplyDeleteसुन्दर सृजन
ReplyDeleteअनन्त शुभकामनाएँ
उत्कृष्ट सृजन आपकी लेखनी को नमन
ReplyDeleteउत्कृष्ट सृजन आपकी लेखनी को नमन आदरणीय
ReplyDeleteवाह बहुत बढ़िया चौपाई छंद, भावपूर्ण उत्कृष्ट सृजन के लिए बहुत बधाई साहू जी
ReplyDeleteसंबल प्रदान करने हेतु आप सभी का हृदयतल से आभार।
ReplyDeleteसुंदर रचना
ReplyDeleteशुभकामनाएं
Very nice
ReplyDeleteI like it
लाजवाब खूबसूरत सृजन sir जी ।
ReplyDeleteलाजवाब आदरणीय ।बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें ।
ReplyDeleteसुन्दर और स्नेहिल चौपाइयाँ। बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
ReplyDeleteअति सुन्दर सर जी हार्दिक बधाई हो
ReplyDelete