Monday, September 23, 2019

राजस्थान से पवन गौतम बृजराही बमूलिया की रचना- आत्मा

नाम-पवन गौतम बृजराही बमूलिया।
राज्य-राजस्थान। मो 9116488506
विषय --आत्मा (दर्शन)विधा -गीतिका।
---------------
गीत (आत्मा)
(श्रृंगार से दर्शन तक)
******************
ढूँढता ही रहा वो मचलती रही ।
आत्मा आत्मा को सँवरती रही ।

प्रीति पत्रावली के दस्तख़त सब किये !
नेह से हाँ निमन्त्रण के खत सब दिये !
प्राण तक आवरण के हिय रत किये ,
आत्मा के प्रबोधन के अभिमत दिये !!

छोर पाया ना मिल !
पुृ्ष्प पाया ना खिल!!

चक्रवाती भँवर में उलझती रही ।
आत्मा आत्मा को सँवरती रही ।
-----------
वेदना की तड़प आती जाती रही !
सारी संवेदनाऐं सताती रही !
अर्चनाएं करी प्रार्थनाएं करी ,
वन्दनाएं हुई साधनाएं करी !!

मन से प्राणों तलक !
योग ध्यानों तलक !!

ये हवन में जलती सुलगती रही ।
आत्मा आत्मा को सँवरती रही ।
-------------
ज्ञान से भक्ति से ना मिली प्रियतमा ,
जप किये तप किये ना मिली मनोरमा !
बन्द आँखोंसे क्षणभर दिखीअरुणिमा!
कीट जलते रहे तू जली जब शमाँ !!

सब पठन कर लिये !
और जतन कर लिये !!

घन में तड़िता गरजती कड़कती रही ।
आत्मा आत्मा को सँवरती रही ।।
-----------------
ढूँढ़ता ही रहा वो मचलती रही  ।
आत्मा आत्मा को सँवरती रही ।
---------------------------------------
रचनाकार--
पवन गौतम बृज राही बमूलिया
--------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...