कवि का नाम ~ रूपेश कुमार
शीर्षक ~ परीक्षा गीत(हास्य व्यंग)
राज्य ~ चैनपुर , सीवान , बिहार
सम्पर्क ~ 9934963293
~~~~~ परीक्षा गीत ~~~~~
सुनो साथियों तुम्हे सुनाऊँ,
कहानी इम्तिहान की !
आशा है कि पास करेंगे,
मर्जी सुरसती माँ की ,
मैथ की तो बात निराली,
सरदर्द की गठरी है ,
रेखा गणित को समझो भाई,
ये तो रेल की पटरी है,
दिल करता है दाँत तोड़ दू ,
अलजबङा शैतान की,
आशा है कि पास करेंगे,
मर्जी सरस्वती माँ की !!
सुनो साथियों _ _ _ _ _ _
इतिहास भूगोल तो लगता,
जैसे नींद का पुङिया हो ,
बायोलोजी तो ऐसे सजती,
जैसे घर की गुङिया हो,
मन करता है आँख फोङ दू,
फिजिक्स बेईमान की,
आशा है कि पास करेंगे,
मर्जी सरस्वती माँ की!!
सुनो साथियों _ _ _ _ _ _
अंग्रेजी की अरे परीक्षा,
जिस- जिस दिन को होती हैं,
परीक्षार्थी तो अङ जाते है ,
झंझट उस दिन होती हैं ,
सोच लिया है विदाई अब,
विदेशी मेहमान की,
आशा है कि पास करेंगे,
मर्जी सरस्वती माँ की!!
सुनो साथियों _ _ _ _ _ _
~ रूपेश कुमार ©
बहुत ही सुन्दर रचना
ReplyDeleteBahut sundar
ReplyDelete