Friday, September 13, 2019

उत्तराखंड रूद्रप्रयाग से कवि कालिका प्रसाद सेमवाल की रचना- हृदय की आवाज

नाम कालिका प्रसाद सेमवाल
शीर्षक हृदय की आवाज
राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग
सम्पर्क -8171208350
--------------------------------------
हृदय की आवाज
****************
प्रणय को निभाना
कठिन जिन्दगी में,

लहरियां दे थपकी तटों यहको सुलाती,
खिली प्रात कलियां, भ्रमर को बुलाती,
उड़ी गीत गाती लो, कोयल दिवानी,
कहां आज झंझा कहां वह कहानी,
रूको, मैं बताऊं तुम्हें वह निराशा,
कि सूखे दिनों में, कहां कौन आशा ।

हृदय वेदना जब उभरती सुमुखि, तब
तनिक मुस्कुराना कठिन जिन्दगी में।

यहां गीत होते किसी की व्यथा के,
यहां गीत होते दुखों की कथा के,
जलन बीच सोते गगन के सितारे,
यहां प्रात आते हैं आंसू की धारें,
पिहकर पपीहा मरे सारे किनारे,
न होते कभी , किन्तु दर्शन तुम्हारे।

बढ़ती व्यथा जब हृदय की प्रिये ,तब
मधुर गीत गाना कठिन है जिन्दगी में।
******************************
  कालिका प्रसाद सेमवाल
   मानस सदन अपर बाजार
     रूद्रप्रयाग उत्तराखंड
     पिनकोड 246171

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...