Monday, September 16, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री जितेश्वरी साहू की रचना - राम राज्य की बातें

नाम ---- जितेश्वरी साहू
शीर्षक --- -- "राम राज्य की बातें"
सम्पर्क नं.-- 
राज्य ------ छत्तीसगढ़
कविता ------
राम राज्य की  बातें और कितनी,
अंतर्मन में होंगी  घातें और कितनी,
राम राज्य की बातें और कितनी......
......
क्यूं सनातन धर्म रहा
नर का ऐसा कर्म रहा
युगों-युगों का चक्र कैसा
नारी ने ही हर मर्म सहा ,
होंगी कब तलक प्रतिघातें कितनी,
दामन में कंटकों की सौगातें कितनी ,
राम राज्य की बातें और कितनी...... ..    .
बातें क्यूं अग्नि परीक्षा सीता की
श्रापित मां अनुसुइया की
लांक्षित हर पुनिता की
परित्यकत हुई अस्मिता की
इतिहास दोहरायेगा ऐसे वारदातें कितनी ,
पथभ्रष्ट करेंगी और हालातें कितनी ,
राम राज्य की बातें और कितनी.....
....................
नवसृजन की आधार है नारी
घर-घर की संस्कार है नारी
मां धरनी- सी अवतार नारी
प्रकृति की अनुपम वरदान नारी
पर बरसती रहेंगी अश्रु बरसातें कितनी ,
प्रतिपल दम तोड़ेंगे जज्बातें कितनी , ....
राम राज्य की बातें और कितनी,
अंतर्मन में होंगी घातें और कितनी।।
जितेश्वरी साहू सचेता

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...