Monday, September 30, 2019

महाराष्ट्रा से कवि संजय जैन की रचना- आप है मेरे

संजय जैन (मुम्बई)
राज्य : महाराष्ट्रा
मो.9987699021
शीर्षक: *आप है मेरे ...*

कही कोई मेरा दोस्त
कही कोई मेरा दुश्मन
मगर मुझको है सच में
सभी लोगो से बहुत प्यार।

करे क्या हम अब,
उन सभी लोगो का।
जिन्होंने दिया है,
हमे बहुत प्यार।
इसलिए कविता गीत और लेख,
मोहब्बत पर ज्यादा लिखता हूँ।
और लोगो के दिलो में,
बसने की कोशिश करता हूँ।।

निभाता हूँ दिल से हर रिश्ता,
तभी तो जल्दी अपनो का
बन जाता हूँ।
बड़े ही प्यार से हर पल,
याद उन्हें सदा करता हूँ।
क्योकि में अपने मित्रों को,
संदेश स्नेह प्यार का सदा देता हूँ।
इसलिए उनके हृदय में बस जाता हूँ।।

आप क्या रखते है,
मेरे बारे में अपनी राय।
और कुछ तो सोचते होंगे।
की किस तरह का ये
इंसान है।
जो लोगो के दिलो में
बहुत जल्दी बस जाता है।
और प्यार मोहब्बत के,
गीतों से लोगो का दिल
बैहलाता।
और सच्चे सपने लोगो को
दिखता है।।

जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
30/09/2019

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...