Thursday, September 5, 2019

अजमेर राजस्थान से कवि प्रदीप गुप्ता की कविता- गुरु

कवि का नाम -प्रदीप गुप्ता
शीर्षक - गुरु
स्थान - अजमेर राजस्थान
संपर्क - 9461324842
email - pkumarg126@gmail.com

गुरु
----
हमारी सबसे पहली गुरु है माँ
जो हमें जीवन का सबसे पहला सबक सिखाती है
चलना ।
हमारा दूसरा गुरु है पिता
जो हमें दूसरा सबक सिखाता है संघर्ष ।
हमारा तीसरा गुरु है शिक्षक जो हमें देता  है
ज्ञान ।
हमारा चौथा गुरु है अनुभव
जो हमें गिरकर संभलना
सिखाता है ।
हमारा पांचवां गुरु है वक्त
जो हमें परिस्तिथियों के अनुरूप ढलना  सिखाता है
औऱ हमारा सबसे बड़ा गुरु है
हमारा जीवन जो रोज
हमें एक नया सबक
सिखाता है
हमारे आसपास अनेक गुरु
मौजूद हैं
बस जरूरत हैं हर रोज हर समय
कुछ नया सीखने की इच्छा शक्ति  की ।

प्रदीप गुप्ता
अजमेर ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...