नाम-- ---डीसी त्रिपाठी
शीर्षक ---- हिंदी दिवस
जिला----रायपुर छत्तीसगढ़
संपर्क संख्या 9893900105
हिंदी दिवस
---------------
आओ मिलकर श्रृंगार करें ,
सब मिलकर हिंदी भाषा का ।।
निज जीवन मे व्यवहार करें,
सब मिलकर हिंदी भाषा का ।।
गीता रामायण सब धर्मग्रंथ
सबको हिंदी ने सम्मान दिया ।।
तुलसी कबीर, रसखान सदा ही,
हिंदी भाषा को मान दिया।।
सहयोग सभी का रहे सदा,
इस गौरव के उत्थान में ।।
हिंदी के संवर्धन की खुशबू,
बिखरे सारे हिंदुस्तान में ।।
भारत की शान तिरंगा का ,
जन गड़ मन गाते हिंदी में ।।
बहुतायत बोली जाती हर,
प्रान्त में भाषा हिंदी में ।।
रस छंद अलंकारों में है,
लावण्य भरा इस हिंदी ने ।।
कल कल करते झरनों के स्वर को,
अभव्यक्ति दी इस हिंदी ने ।।
आओ मिलकर हों दृढ़प्रतिज्ञ,
हिंदी सबकी पहचान बने ।।
हो गर्व #दिवाकर तुमको भी,
जब#हिंदी हिन्दू, हिंदुस्तान बने ।।
#डीसी_त्रिपाठी १४/९/१८
No comments:
Post a Comment