Saturday, September 14, 2019

छत्तीसगढ़,जिला-महासमुंद से कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की रचना- हिन्दी क्या है?

कवि- सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
राज्य- छत्तीसगढ़,जिला-महासमुंद
शीर्षक-  *हिन्दी क्या है?*
मोबाइल- ८१०३५३५६५२
             ९६४४०३५६५२
हिन्दी हिन्दुत्व की पहचान है।
हिन्दी सुर तुलसी का सम्मान है।
हिन्दी रंग है,जीने का ढंग है।
भारत माँ के माथे का सिंदूरी रंग है।
हिन्दी गीता,बाइबल और कुरान है।
हिन्दी का आधार वेद और पुराण है।
हिन्दी आस है,विश्वास है।
हिन्दी भाषाओं में खास है।
हिन्दी मान है,सम्मान है।
हिन्दी साहस का गुणगान है।
हिन्दी गौरव गाथा गान है।
हिन्दी हिन्दुत्व की पहचान है।
हिन्दी जीत है हार है।
हिन्दी कविता का बहार है।
हिन्दी सोच है,विचार है।
हिन्दी मेरी कल्पना का आधार है।
हिन्दी सर का ताज है।
मेरी हिन्दी पर मुझे नाज है।
हिन्दी शह है मात है।
हिन्दी जीने का जज्बात है।
हिन्दी प्रसिद्ध मेरी भाषा है।
विश्व पटल पर चमके मेरी अभिलाषा है।

    *सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पोस्ट-पाटसेन्द्री,
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ.ग.)
मोब. ८१०३५३५६५२
        ९६४४०३५६५२

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...