नाम - देवव्रत कर शर्मा
शीर्षक- " आस"
पता- गांधी नगर सुकमा, जिला सुकमा छ•ग•।
राज्य- छत्तीसगढ़
मोबाइल- 7587373238
🌹🌹आस🌹🌹
=============
हर शब्द छोटा उम्मीदें बड़ी
हर कलम की एक आस है।
हर अर्थ में गंभीरता भरी हो
हर अभिव्यक्ति का प्रयास है।।
एक सवाल पर एक सवाल
एक उत्तर पर ही विश्वास है।
एक किताब पढ़ो तो कभी
एक और प्रश्न मेरे पास है।।
आज हमने कुछ नही किया
आज मन थोड़ा सा उदास है।
आज ही होना था क्या इसे
आज सबका यही सवाल है ।।
मन को भटकने ना दो कभी
मन से ही मन का मन बनाओ।
मन से किया ही मन भर देता है
मन को मन से मन भर लगाओ।।
शब्द शब्द से शब्दों का महत्व
शब्द से ही शब्दों का प्रयास है।
शब्द विचारों को व्यक्त कर दे
शब्दार्थ की सरसता की आस है।।
** देवव्रत शर्मा **
No comments:
Post a Comment