Saturday, September 14, 2019

झारखंड ( रांची) से कवयित्री डॉ अलका कुमारी की प्रकाशित रचना- जोहार झारखंड

नाम- डॉ अलका कुमारी
राज्य- झारखंड ( रांची)
शीर्षक- जोहार झारखंड
संपर्क-
           जोहार झारखंड
अटल सत्य है,
हम तो है हिंदुस्तानी
पर झारखंड की गाथा ही है कुछ निराली।
अनोखा दृश्य, अनोखी काया।
वनो का बसेरा,
प्रकृति की माया।
काला हीरा, लौह इस्पात,
खनिज सम्पदा का आविर्भाव।
हरियाली इसकी सरताज,
खुशनुमा मौसम का मिजाज।
साहित्य कला या खेल हो मानो, सब मे फहराया अपना परचम।
धोनी जिसे कहती है दुनिया,
उस माटी का ये उद्गम।
धरती  भगवान बिरसा  की यह,
वन ,जंगल ,आदिवासी जनजाति
हैं इसकी पहचान।
टुसू पर्व, सरहुल और करमा,
छऊ नृत्य इसका अभिमान।
क्या हुआ चकाचौँध नही,
सादगी भरा जीवन ही सही।
हरियाली की घटा बिखेरे,
नदियाँ ,झरना ,पेड़ ,पहाड़।
ईश्वर ने नवाजा है हमे,
यह बहुमुल्य अनमोल उपहार।
गर्व है हमे इस पर अखंड,
जय जोहार जय झारखंड। 
           ✍डॉ अलका कुमारी

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...