Tuesday, September 3, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि राजकिशोर धिरही की बाल कविता- कछुआ

०१. कवि का नाम-राजकिशोर धिरही
०२. शीर्षक-कछुआ
०३. राज्य-छत्तीसगढ़
०४. सम्पर्क नं.-9827893645
०५. कविता-
जाने क्या क्या खाता कछुआ
कहाँ कहाँ रह जाता कछुआ

लम्बी गरदन वाला कछुआ
कुछ सफेद कुछ काला कछुआ

धीरे धीरे चलता कछुआ
जल थल में ही पलता कछुआ

उभरा चपटा होता कछुआ
सुंदर चिकना मोटा कछुआ

खपड़ा ओढ़े रहता कछुआ
मुझे न मारो कहता कछुआ

०६. कवि का नाम-राजकिशोर धिरही

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...