दिनेश चंद्र प्रसाद " दीनेश "
शीर्षक -"मैं भी कविता लिखता हूँ"
राज्य-पं. बंगाल
संपर्क- 9434758093
मेरे पास शब्द हैं
मैं भी कविता लिखता हूँ
दलित मज़दूर किसान की
बात लिखता हूँ,
दबे कुचले लोगों कि आवाज
लिखता हूँ,
दहेज की आग में जलती दुल्हन
का दुःख दर्द लिखता हूँ,
आबरू लूटी गई अबलाओं की
करुण कहानी लिखता हूँ।
मैं भी .................
नदियों का प्रदूषण लिखता हूँ
पर्यावरण का संकट लिखता हूँ ।
मैं भी.....................
कचरे के ढेर पर खाना चुनते
मासूमों का भविष्य लिखता हूँ।
मैं भी ........................
अन्याय और अत्याचार के
विरुद्ध लिखता हूँ
साम्प्रदायिकता के विरुद्ध लिखता हूँ।
मेरे पास शब्द हैं,मैं भी.........
कुरीतियों के विरुद्ध लिखता हूँ
शोषण के विरुद्ध लिखता हूँ
मैं सच्चाई लिखता हूँ
मैं भी कविता लिखता हूँ।
मेरे पास शब्द हैं ,
मैं भी कविता लिखता हूँ।
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
Monday, September 9, 2019
पं. बंगाल से कवि- दिनेश चंद्र प्रसाद " दीनेश " की कविता- मैं भी कविता लिखता हूँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत
कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528 दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो काति...
No comments:
Post a Comment