कवि - महेन्द्र देवांगन माटी
शीर्षक -- कलम की ताकत
राज्य -- छत्तीसगढ़
संपर्क -- 9993243141
*कलम की ताकत*
समझ कलम की ताकत को अब , क्या से क्या कर देती है ।
कभी शांति की वार्ता लिखती , कभी युद्ध कर देती है ।।
कभी किसी की प्राण बचाती , कभी प्राण ले लेती है ।
अपराधी को सीधा करती , फाँसी भी दे देती है ।।
घाव बने जो तलवारों से , जल्दी ही भर जाता है ।
अगर कलम से लिखा गया तो , कभी नहीं मिट पाता है ।।
*महेन्द्र देवांगन माटी* ✍
*पंडरिया (कबीरधाम)*
*छत्तीसगढ़*
No comments:
Post a Comment