Saturday, September 14, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री अनिता देशमुख की रचना- हिन्दी

नाम-अनिता सुभाष देशमुख
शीर्षक-हिंदी
राज्य-छत्तीसगढ़
संपर्क नम्बर-7697492538

माँ भारती के हृदय की धड़कन है *हिंदी*
साहित्य को निर्मल दिखाने वाली दरपन है *हिंदी*

जहाँ वेद ,उपनिषदों ग्रंथो से भरा हुआ भंडार है,
*हिंदी* है जननी जो इन सबका आधार है।

विवेकानंद जैसे महापुरुष ने *हिंदी* का महत्ता बतलाये हैं,
विदेश में जाकर इनका परचम लहराए हैं।

साहित्य के खान की बेशकीमती कोहिनूर है *हिंदी*
विश्व के हर कोने में मशहूर है *हिंदी*

शहद सी मधुरता वाणी में घोलती है *हिंदी*
नदियाँ की कलकल,हवा की हलचल भी बोलती है *हिंदी*

भारत माँ के माथे की है लाली बिंदी,
इसीलिए  होकर आलौकिक चमक रही है *हिंदी*

*हिंदी* ही कुरान बाइबल और गीता है,
इसलिए बहती यहाँ सभी धर्म से मिश्रित सरिता है।

*हिन्दी* ऐसी है भाषा जो बनाती सबसे  नाता है,
प्रकति से प्रेम है कितना  ये दर्शाता है।

*हिंदी* में ही है वो नारा,
जिससे मिली हमें आजादी है,
गूंज रही इनकी महिमा हर घटा हर वादी है।

है हमारा ध्वज का रंग जो
वो भी  *हिंदी* से ही रंगा है
इसलिए नाम उसका पड़ा तिरंगा है।


✍अनिता सुभाष देशमुख
       चंदना,राजिम

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...