कवि का नाम _ संतोष गुप्ता
शीर्षक _ शिक्षक महान
राज्य _ छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद
संपर्क _ 9977960977
शिक्षक महान
ज्ञान रूपी
हाथ स्पर्श से
बनाते जो हमें
दुर्जन से सज्जन महान
जिनकी ज्ञान रोशनी से
अज्ञानता तम होता दूर
जग में कहलाते वे ही
गुरु,आचार्य , शिक्षक महान
"शिक्षक " तीन अक्षर का
"शि " शिक्षा अर्थ जिसका
"क्ष" से क्षमा मतलब इसका
" क" से कर्म होता महान
बौद्धिक, सामाजिक और
आध्यात्मिक होती ज्ञान
कौन बुरा , कौन अच्छा
पहचान कराते शिक्षक महान
शिव सा कल्याणकारी
ब्रम्हा सा है सृजनकर्ता
है विष्णु सा पालनकर्ता
कहलाते शिक्षक महान
सृष्टि के निर्माता है
बच्चों के भाग्य विधाता
युगप्रवर्तक कलम सिपाही
है जग निर्माता शिक्षक महान
संतोष गुप्ता
सचिव श्रृंखला साहित्य मंच
पिथौरा 9977960977
No comments:
Post a Comment