सड़क पर गाड़ियों की तेज आवाजाही थी। एक बस में ड्राईवर के जस्ट बाजू वाले सीट पर एक सज्जन बैठे थे। बस के आगे-आगे पेट्रोल से भरी कंटेनर जा रही थी। कंटेनर के पीछे एक लाईन पढ़कर ड्राईवर मुस्कुराया, सामने बैठे सज्जन ने पूछा- "क्यों मुस्कुरा रहे हो ड्राईवर साहब?"
सामने की ओर इशारा करते हुए ड्राईवर बोला- "१० मीटर दूरी बनाए रखें....! देख रहे हो कुछ भी लिख देते है स्लोगन में"
वह सज्जन व्यक्ति बोला - "सहीं है! कंटेनर से कहीं ज्यादा ये लाईन तो रिश्तों पर लागू होता है।"
*✍ पुखराज प्राज*
Founder - kavyapost23
साहित्यिक वेबपेज
No comments:
Post a Comment