Monday, June 10, 2019

माँ की ममता, पिता का प्यार by श्रवण कुमार साहू"प्रखर


👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼
मैंने किसी से पूछा,
माता और पिता में,
सबसे ज्यादा प्यार,
कौन करता है?
उन्होंने कहा, यकीनन माँ ही,
सबसे ज्यादा प्यार करती है।।
तभी तो बेटी की बिदाई में,
वो फूटफूटकर रोती है।।
मैंने कहा:-माँ की ममता से,
पिता का प्यार भी,
कोई कम नहीं होता ।
तुम ऐसा क्यों सोचते हो,
कि बेटी की बिदाई का,
पिता को कोई ,
गम नहीं होता।।
माना कि माँ ,
फूटफूटकर रोते हैं,
लेकिन याद रखो,
उसी वक्त पिता भी,
किसी कोने पर,
घुटघुटकर कर रोते हैं।।
बच्चों के लिए माँ धरती,
तो पिता आसमान होता है।
माता पिता का प्यार,
बच्चों के लिए,
एक समान होता है।।
अंतर सिर्फ इतना है कि,
माँ आंसुओं से जता देती है।
पर पिता आंसुओं  को,
गम के घुट बनाकर,
मन में दबा लेता है।।
💐श्रवण कुमार साहू"प्रखर'
राजिम, गरियाबंद(छ. ग.)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...