Thursday, June 20, 2019

बात होनी चाहिए by केवरा यदु "मीरा "

🌹 🌹

बेटियों को बचाने की अब बात होनी चाहिए ।
पापियों को जनता  की दो लात होनी चाहिए ।

बेटियाँ  यूँ कब तलक बेरहम नोची  जायेंगी
फाँसी ही सजा हो अब हालात होनी चाहिए ।।

दामिनी आशिफा ट्विंकल तड़पी बहुत ।
दरिदों पर बमों की बरसात होनी चाहिए ।।

बेटी तो बेटी है माँ बहन तेरी भी है।
माने न गर तू बात  दो दो हाथ होनी चाहिए ।।

क्या ईद क्या रोजा मनाता है इस तरह ।
इंसानियत में तेरी क्या दोगलात होनी चाहिए ।।

देगा जवाब क्या  तू जाकर अल्लाह से ।
दोजख में भी जगह नहीं मालुमात होनी चाहिए ।।

केवरा यदु "मीरा "
राजिम 🙏🏼

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...