Wednesday, July 10, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद 'प्रिय' की रचना- साहित्य सृजन

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- सृजनकार 
शीर्षक- साहित्य सृजन
विधा- छंद मुक्त कविता 
संपर्क- 7974389033

सृजन करूँ दिन-रात मैं; माँ शारदे का नाम‌।
तेज कलम की धार से; लिखना मेरा काम।।1।।

माता के वरदान से; लिखता सभी विधान।
दोहा,रोला,सोरठा; लिखना करके ध्यान।।2।।

सुंदर सा दोहे लिखूँ; रचना गढ़ साहित्य।
सृजन साहित्य का करूँ; चमक उठा आदित्य।।3।

मन के सारे भाव को; लिखता प्रिय कविराज।
माता मेरे सृजन से; जग करता है नाज।।4।।

सुंदर मन के भाव से; लिख लेता हूँ गीत।
मन में उठते भाव से; सृजन करो मीत।।5।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
         ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...