ब्लॉक--आरंग
जिला --रायपुर
राज्य --छत्तीसगढ़
विषय- कविता
शीर्षक - स्वच्छता
विधा--छंदमुक्त
मो.-९७५३१६४८८५
दिनांक -12जुलाई
देना होगा हर किसी को वचन,
स्वच्छता पर करना होगा मंथन,
लाना होगा सभी को स्वच्छता मिशन,
जन-जन,हरमन,हर एक तन,
इसीलिए आया भारत स्वच्छता मिशन।।१।।
गाँधीजी ने ठानी थी,
स्वच्छ भारत लानी थी,
पुरा भारत को कर दिखानी थी,
हाथ सभी को बढ़ानी थी,
स्वच्छ भारत कर दिखानी थी,
इसीलिए आया भारत स्वच्छता मिशन।।२।।
यही कल्पना प्रशासन की,
स्वच्छता पर हमेशा तकरार की,
गाँव-गाँव,नगर-नगर,महानगर की,
मुक्त करेगें गन्दगी मिलकर डगर-डगर की,
इसीलिए आया भारत स्वच्छता मिशन।।३।।
हम होंगे निश्चित कामयाब,
स्वच्छता का कहलायेंगे नवाब,
स्वच्छता हमारी छबि बनेगी बे-हिसाब,
यही सोच हम सभी को मिलकर करना हिसाब,
इसीलिए आया भारत स्वच्छता मिशन।।४।।
करना होगा सभी को चिंतन,
चल रहा भारत स्वच्छता मिशन,
गन्दगी से नहीं होगी कभी भी मिलन,
इस बात को बता रहा कवि हरमन,
तभी नायक होगा सभी भारतीय जन,
इसीलिए आया भारत स्वच्छता मिशन।।५।।
चला रहा स्वच्छता मिशन,
हमारा यह वतन जन,
नहीं किसी पर कोई बंधन,
स्वतंत्र होकर करों अपना जतन,
पुरा होगा भारत स्वच्छता मिशन,
इस बात को बता रहा कविवर हरमन,
इसीलिए आया भारत स्वच्छता मिशन।।६।।
कलमकार/रचनाकार/साहित्यकार
हरमन कुमार बघेल
व्याख्याता
आरंग - रायपुर
छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment